भाजपाइयों ने मनाई प्रथम राष्‍ट्रपति राजेन्‍द्र प्रसाद की जयंती

 


भाजपाइयों ने मनाई प्रथम राष्‍ट्रपति राजेन्‍द्र प्रसाद की जयंती


भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ.राजेन्द्र प्रसाद की जयंती मनाई। इस मौके पर शाम चार बजे यातायात चौराहा स्थित डॉ.राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण किया। 


प्रतिमा के पास आयोजित सभा को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के रचनाकार और शिल्पी के रूप में राजेंद्र बाबू हमेशा याद रखे जाएंगे। वह भारत के युग निर्माताओं में से एक है। उनका योगदान और मार्गदर्शन अतुलनीय है। 


निवर्तमान महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ.राजेंद्र प्रसाद एक सच्चे महापुरुष थे। देश के लिए उनका योगदान और समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। वह महान विद्वान, संविधान मर्मज्ञ और सच्चे राष्ट्र भक्त थे। उन्होंने भारत को एक महान राष्ट्र बनाने  में अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। डॉ.राजेंद्र प्रसाद सदैव प्रेरणा के पुंज रहेंगे। भारतीय राजनीति, स्वतंत्रता संग्राम और लोकतंत्र के लिए किया गया उनका योगदान सदैव देशवासियों का मार्गदर्शन करता रहेगा।


प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र पाल ने कहा कि डॉ.राजेंद्र प्रसाद जैसा व्यक्तित्व सदियों में एक बार जन्म लेता है और पीढ़ियों तक याद किया जाता है। इस मौके पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी, क्षेत्रीय विस्तारक प्रमुख श्रवण पांडेय, वीरेंद्र नाथ पाण्डेय, ओम प्रकाश शर्मा, देवेश श्रीवास्तव, राधेश्याम रावत, शशिकान्त सिंह, देवेश श्रीवास्तव, बृजेश मणि मिश्र , मन्नू जायसवाल, अच्युतानंद शाही, दयानन्द शर्मा, मीरा श्रीवास्तव ,रूपेश गुप्ता, अजय मणि त्रिपाठी ,गौरव तिवारी, विनोद दुबे, सूर्य प्रकाश शर्मा, अष्टभुजा श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, जितेंद्र कुमार जीतू, अमित कुमार श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, अनिल गौड़, अजित सिंह, प्रबल प्रताप शाही और सिद्धान्तो घोष मौजूद थे।